फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सामान शिफ्ट कराने के नाम पर ठगी करने वाले दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू सामान शिफ्ट कराने के नाम पर ठगी करने वाले दबोचे
विज्ञापन


साहिबाबाद। फर्जी वेबसाइट बनाकर सामान शिफ्ट कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठगों को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक घर का पैक सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि पकड़े गए ठग काफी शातिर हैं। यह फर्जी वेबसाइट बनाकर घरेलू सामान शिफ्ट करने के नाम पर ठगी करते थे। एक स्थान से सामान बुक कर दूसरे स्थान पर छोड़ने के बजाए नोएडा में बनाए गए अपने गोदाम पर सामान छिपा देते थे। इसके बाद पार्टी से सामान छोड़ने के एवज में धमकी और दबाव बनाकर अपने एकाउंट में अतिरिक्त रुपये डालने की मांग करते थे। इस संबंध में इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने नोएडा के हरौला सेक्टर पांच स्थित पांडेय रोड करियर में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी तुषार पांडेय और सोनू निवासी गौतमबुद्धनगर हैं। इनके पास से पुलिस ने एक घर का घरेलू सामान बरामद किया है। सीओ ने बताया कि शातिर काफी समय से दिल्ली एनसीआर में वारदात कर रहे थे। अन्य ठगी के बारे में भी इनसे जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें