फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से बच्चे की मौत, जेई सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में डूबने से बच्चे की मौत, जेई सस्पेंड
विज्ञापन


गाजियाबाद। नया बस अड्डे के पास चमन कॉलोनी के नाले ने मंगलवार को एक और बच्चे की जान ले ली। साढ़े चार साल का अयान खेलता हुआ नाले में जा गिरा। बड़े भाई रेहान जो कि गूंगा है, उसने इशारे में घटना बताई। तीन दिन में इस नाले में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब पौने बारह बजे की है। अयान घर के बाहर अपने बड़े भाई रेहान के साथ खेल रहा था। जब वह नाले में गिरा तो रेहान घबराकर दौड़ता हुआ अपनी मां रुबीना के पास पहुंचा। इशारे में घटना बताई। रुबीना रेहान को लेकर नाले के पास पहुंची और अयान को ढूंढने लगी। इस बीच कॉलोनी के लोगों ने नाले से एक चप्पल निकालकर रुबीना को दिखाई। कुछ दूर पर अयान मिला। अयान को बाहर निकालकर एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवार को चार वर्षीय आहिल की भी मौत इसी नाले में डूबने से हुई थी। कॉलोनी के लोगों ने अस्पताल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा निगम ने नाले पर न तो जाल बिछाया और न ही दीवार बनवाई। अब तक छह से ज्यादा बच्चे नाले में डूब चुके हैं। नगर आयुक्त सीपी सिंह ने क्षेत्र के जेई श्रीकंात को निलंबित कर दिया है। देर शाम नाले के पास दीवार बनवानी शुरू की गई। उधर, नाले के पास सपा और कांग्रेस के नेता धरने पर बैठ गए हैं। अयान के पिता कयूम फेरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें