फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने लिए टाइल्स के 6 सैंपल, जांच में दो फेल-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर ने लिए टाइल्स के 6 सैंपल, जांच में दो फेल
विज्ञापन

सख्ती के बावजूद नगर निगम में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधर नहीं रही है। मेयर ने इंटरलॉकिंग टाइल्स के छह सैंपल लेकर जांच कराई तो दो की गुणवत्ता की फेल पाई गई। अब निगम का निर्माण विभाग संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर कार्रवाई करेगा और निर्माण स्थल से टाइल्स बदलवाई जाएंगी।

महापौर अशु वर्मा ने जे-ब्लाक विजय नगर, सैन विहार गली नंबर-4 और एबीईएस कालेज के पीछे ओम विहार से इंटरलॉकिंग टाइल्स के दो-दो सैंपल लिए थे। इन टाइल्स को नगर निगम मुख्यालय में बनी लैब में टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन


जे-ब्लाक विजय नगर से लिए गए सैंपल की एक टाइल्स महज 500 किलो न्यूटन के दबाव पर और दूसरी टाइल्स 650 किलो न्यूटन के दबाव पर टूट गई जबकि कम से कम इन्हें 700 किलो न्यूटन का दबाव झेलना चाहिए।

यानी दोनों टाइल्स गुणवत्ता के टेस्ट पर फेल पाई गईं। हालांकि अन्य दोनों स्थान से ली गईं टाइल्स जांच में पास मिलीं। यह टाइल्स 700 से 800 किलो न्यूटन का दबाव झेल गईं।

महापौर अशु वर्मा ने बताया कि गुणवत्ता में फेल मिली टाइल्स का काम एएस कंस्ट्रक्शंस नाम की फर्म कर रही थी। निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर की ओर से फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा और टाइल्स बदलवाई जाएंगी।
विज्ञापन


नोटिस का जवाब आने के बाद फर्म पर कार्रवाई की जाएगी। महापौर का कहना है कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को मेंटेन करने के लिए अन्य स्थानों से भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें