फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जुलाई के अंत और अगस्त के शुरू में 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे प्रबंधन ने गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों को जुलाई के अंत और अगस्त के शुरू में रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कई ट्रेनें 45 मिनट से एक घंटे देरी से चलने और राजधानी को रूट बदलकर निकालने की बात कही गई है।
विज्ञापन

नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रबंधन ने 24 जुलाई से कुल 60 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें 10 ट्रेनें ऐसी हैं, जो गाजियाबाद होकर गुजरती हैं। शेष ट्रेनें अलग अलग रूट से होकर मुरादाबाद व उससे आगे पहुंचती हैं। गाजियाबाद होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों में पूर्वांचल की बड़ी आबादी सफर करती है। इसलिए रेलवे की ओर से इसकी व्यापक स्तर पर जानकारी साझा की जा रही है। ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उत्तराखंड और बिहार की तरफ जाने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनों को भी 27 जून से तीन जुलाई तक में रदद किया गया था।
भीड़ कम होने पर होना चाहिए कार्य : दैनिक यात्री कपिल का कहना है कि रेलवे को ऐसे समय में यह कार्य कराना चाहिए, जब भीड़ कम रहती है। इस वक्त गर्मी की छुट्टी बिताकर लोग लौट रहे हैं। सावन मास में लोगों की आवाजाही और बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेन रद्द रहने से लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह ट्रेनें चलेंगीं रूट बदलकर
नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर-20504) पांच अगस्त को गाजियाबाद से कानपुर लखनऊ होकर चलेगी। इसी मार्ग से यह वापसी में चलेगी। इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस व श्रमजीवी एक्सप्रेस को पांच अगस्त को एक घंटे देरी से चलाया जाएगा। 19 से 22 जुलाई के बीच गरीबरथ 12204 और राजधानी एक्सप्रेस को अलग अलग दिन रास्ते में 45 से 60 मिनट देरी से निकाला जाएगा।
शुक्रवार को यह ट्रेेनें देरी से आईं
शुक्रवार को 20 से ज्यादा ट्रेनें देरी से गाजियाबाद आई। चंपारण सत्याग्रह छह घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे 10 मिनट, गाजियाबाद एक्सप्रेस स्पेशल 20 मिनट, गाजियाबाद दिल्ली ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल 38 मिनट, आनंदविहार टर्मिनल दो घंटे, पुरुषोत्तम 40 मिनट, हरिद्वार एक्सप्रेस 30 मिनट, अम्रपाली एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। उमस के बीच यात्री ट्रेन आने के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे। कई यात्रियों ने एप पर गलत सूचना दिखाने की शिकायत अधिकारियों के समक्ष दर्ज कराई।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर नाम रद्द की तारीख
1-12491/92 श्रमजीवी 26 जुलाई से चार अगस्त
2-14603/04 गरीबरथ 24 जुलाई से दो अगस्त
3-15127/28 काशी विश्वनाथ 31 जुलाई से पांच अगस्त
4-15909/10 अवध असम 29 जुलाई से चार अगस्त
5-12203/04 गरीबरथ तीन से छह अगस्त
(यह ट्रेनें अप और डाउन में रद्द रहेंगी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें