फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संपत्ति कर पर 30 सितंबर तक 10 फीसदी की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम वित्तीय वर्ष 2024-25 का संपत्ति कर जमा कराने वालों को वर्तमान मांग पर 30 सितंबर तक दस प्रतिशत की छूट देगा। इसके बाद एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक पांच फीसदी छूट का लाभ उठाया जा सकेगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि 31 जुलाई तक 20 प्रतिशत छूट के साथ संपत्ति कर का भुगतान करने का मौका दिया गया था। संपत्ति करदाताओं ने बड़ी संख्या में इसका लाभ उठाया है, जो लोग कर का भुगतान नहीं कर सके हैं वह 30 सितंबर तक दस फीसदी छूट के साथ भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें