फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की शिवरात्रि 19 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए खास माना जाता है। सावन में आने वाली शिवरात्रि का भी महत्व भी अधिक है। सावन की शिवरात्रि का महत्व, फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के समान माना गया है। इस दिन मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सावन के महीने में, गंगाजल या दूध से रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार सावन की शिवरात्रि 19 जुलाई को मनाई जाएगी। लेकिन कोरोना संकट के कारण मंदिरों के कपाट बंद होने पर लोगों को घरों में ही पूजा—पाठ करना होगा। ये है शिवरात्रि पर पूजा का शुभ मुहूर्त :— पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शिव रात्रि को जल का अभिषेक दिन में 12:25 के बाद आरंभ होगा । 12: 25 बजे तक भद्रा है। चर व स्थिर लग्न 12:25 बजे 16: 30 बजे तक व शाम 19:01 से 22:44,तक शिव पूजन ,अर्चन, रुद्राभिषेक शुभ रहेगा। निशीथ काल में रात्रि 24:09 बजे पूजन श्रेष्ठ रहेगा उस तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। उसके बाद अमावस्या आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें