फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने 13 महीने की बेटी के इलाज के लिए मांगे पैसे, पति का खून खौला तो दे दिया तीन तलाक

Fri, 14 Dec 2018 05:33 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन तलाक का एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप यही कहेंगे कि इस बात पर कोई कैसे अपनी पत्नी को तलाक देने की सोच सकता है।

विज्ञापन


दरअसल महिला ने बेटी की दवा के लिए रुपये मांगे, जिस पर पति ने आव देखा न ताव पत्नी को तीन तलाक दे डाला। आरोप है कि पति ने तलाक देने के बाद पत्नी को घर से भी निकाल दिया।

इस बात से आहत महिला को कुछ समझ न आया तो वह महिला थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने परामर्श के लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मामला सुलझने के बजाय उलझ गया और दोनों थाने में ही लड़ने लगे। दोनों को 20 दिसंबर की अगली तारीख दी गई है। यह तय किया गया है कि 20 को ही इस मामले की अंतिम सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि 2015 के मार्च महीने में मसूरी के पास रहने वाले लड़के की शादी फिरोजाबाद की लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर झगड़े होने लगे। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि 6 नवंबर को उसके पति ने इस बात पर उसे तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने अपनी 13 महीने की बेटी की दवा के लिए रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें