फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पत्नी कद में छोटी व सांवली है, इसलिए चाहिए तलाक

Thu, 03 Sep 2020 01:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक इंजीनियर पति अपनी डाक्टरेट करने वाली पत्नी से सिर्फ इसलिए छुटकारा चाहता है कि उसकी पत्नी कद में छोटी व रंग में सांवली है। इंजीनियर का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने दबाव बनाकर जबरदस्ती उसकी शादी करा दी थी। कोर्ट ने अर्जी स्वीकार करते हुए मध्यस्थता केंद्र भेज दिया है।  
विज्ञापन


अधिवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी युवक गुरुग्राम की एक एमएनसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसके मामा मेरठ में रहते हैं। इंजीनियर का कहना है कि मामा ने मां और पिता पर दबाव बनाकर अपने साले की लड़की की शादी एक साल पहले जून में कराई थी। लड़की ने पीएचडी की है। लड़की को देखने के बाद ही युवक ने शादी करने से मना कर दिया था। 

बाद में परिवार के लोगों के दबाव के चलते शादी हो गई थी। उसका आरोप है कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई है, उसका कद छोटा है और वह सांवली है। दोस्तों के यहां ले जाने पर वे मजाक उड़ाते हैं। युवक ने कहा कि उसे चाहे कोई भी सजा क्यों न भुगतनी पड़े, लेकिन लड़की के साथ नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें