फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 गांवों की पंचायत टली, DM-SSP का घेराव आज!

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के मसूरी इलाके के इकला गांव से तीन दिन पहले ‘अगवा’ की गई नाबालिग छात्रा की बरामदगी न होने से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
विज्ञापन


रविवार को लोगों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेट देकर कहा था कि अगर सोमवार दोपहर तक छात्रा नहीं मिलती है, तो 27 गांवों के लोग पंचायत कर के बड़ा आंदोलन करेंगे। लेकिन सोमवार को एसएसपी यह कहने के बाद पंचायत नहीं की गई कि पुलिस आज शाम तक हर हाल में लड़की को ढूढ लेगी।

हालांकि लोगों ने कहा कि अगर आज शाम तक पुलिस छात्रा को बरामद नहीं कर पाती है, तो कल डीएम और एसएसपी का घेराव किया जाएगा। रविवार को एनएच-24 को जाम कर लोगों ने अपनी मंसा जाहिर कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

12वीं छात्रा है लापता लड़की

इकला गांव से 24 अप्रैल की रात 12वीं की छात्रा (17) लापता हो गई थी। 25 अप्रैल को परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इनमें बागपत का अमित और इकला केरहने वाले उसके रिश्तेदार आरोपी हैं। इन पर घर से 40 तौले सोना और 1.10 लाख रुपये ले जाने का भी आरोप है। पुलिस छात्रा को बरामद नहीं कर सकी है।

इसी से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए और जाम लगाकर गुस्से का इजहार किया। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी सुभाष और सत्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है, ये अमित के फूफा और चाचा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें