फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Sat, 25 Jul 2020 05:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ट्रक से भूसा उतारते समय विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए युवकों में एक स्थानीय तो दूसरा मुरादाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी शहनाज की गोशाला चौकी से प्रताप विहार की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर भूसे की टाल है। टाल के पास ही चांदमारी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला असलम (25) यहां मजदूरी करता था। टाल पर हर सप्ताह दूरदराज से भूसे के ट्रक आते हैं। शनिवार सुबह भी भूसे का एक ट्रक मुरादाबाद से आया था। ट्रक पर थाना भोजपुर, मुरादाबाद के गांव सेलाथान निवासी निजाम बतौर चालक नौकरी करता है। भूसा उतरवाने के लिए निजाम अपने भाई इस्तकार (35) को भी साथ लेकर आया था। सुबह करीब 7:30 बजे इस्तकार ट्रक पर चढ़कर भूसा उतार रहा था। इसी दौरान वह ट्रक के ऊपर से जा रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

इस्तेकार को बचाने दौड़ा असलम, ट्रक छूते ही उसकी भी मौत हुई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विद्युत लाइन की चपेट में आते ही इस्तकार के मुंह से चीख निकली। उसे सुनकर असलम इस्तेकार को बचाने के लिए ट्रक की तरफ दौड़ा, लेकिन ट्रक को छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन


विद्युत अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा 
लोगों के मुताबिक जिस जगह हादसा हुआ, उसके ठीक सामने चांदमारी में अनगिनत झुग्गी झोपड़ियां हैं। इनमें रहने वाले लोगों ने अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली ले रखी है। जिस विद्युत तार से हादसा हुआ, वह भी बिजली चोरी के लिए खंभे से झुग्गियों की तरफ खींचा गया है। कई बार विद्युत अधिकारियों से झुग्गियों में चोरी से जलाई जा रही बिजली की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

घटना के बाद दो परिवारों में मचा कोहराम 
हादसे में असलम और इस्तकार की मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। असलम के परिवार में मां के अलावा एक भाई और बहन है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही इस्तकार के अन्य परिजन भी मुरादाबाद से गाजियाबाद पहुंच गए। विजयनगर एसएचओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर न मिलने पर जरूरी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें