फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : ट्रायल सफल, मार्च से करें रैपिड रेल में सफर, आठ लाख यात्रियों को होगा लाभ

Thu, 19 Jan 2023 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
rapid rail - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उम्मीदों के ट्रैक पर सपनों की रेल पूरी रफ्तार से दौड़ पड़ी है। इंतजार सिर्फ दो महीने का रह गया है। रैपिड रेल में सफर करने का सपना मार्च में सच हो जाएगा। तैयारियां मुकम्मल हैं। पहला ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। बुधवार को ट्रेन 160 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किमी. प्रति घंटा रहने वाली है। मेरठ से दिल्ली और दिल्ली से मेरठ तक का सफर महज 55 मिनट में पूरा हो जाया करेगा।

विज्ञापन


इससे पहले भी एक परीक्षण हुआ था लेकिन तब रफ्तार नहीं परखी गई थी। ट्रेन 25 किमी. प्रति घंटा की धीमी रफ्तार से चली। इस बार हाईस्पीड ट्रायल था। साहिबाबाद से मेरठ रोड तिराहा स्टेशन (गाजियाबाद स्टेशन) तक 25 केवीए की ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन चार्ज होने के बाद पूरे एलिवेटेड कॉरिडोर पर रैपिड रेल दौड़ी।

एनसीआरटीसी के इंजीनियर, तकनीशियन, आर्किटेक्ट के साथ कर्मचारियों की निगरानी में यह ट्रायल हुआ। इस दौरान रेल के अंदर इंजीनियरों की पूरी टीम मौजूद रही। पहली बार रेल पहले खंड के एलिवेटेड वाले भाग में तेज रफ्तार से चली। दुहाई डिपो में छह कोच के चार ट्रेन सेट आने के बाद तकनीकी परीक्षण जारी है।
विज्ञापन




आठ लाख यात्री करेंगे सफर 
82 किमी लंबे पूरे रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने पर यात्री गाजियाबाद होते हुए दिल्ली से मेरठ का सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा कर सकेंगे। कॉरिडोर को 180 किमी प्रति घंटे की गति के हिसाब से तैयार किया गया है लेकिन रेल के संचालन की औसत रफ्तार 100 से 120 किमी न्यूनतम और अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के आसपास होगी। एनसीआरटीसी के मुताबिक कॉरिडोर का काम पूरा होने पर रेल से रोजाना आठ लाख यात्री सफर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें