फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः ट्रांसपोर्ट नगर बसने और मल्टीलेवल पार्किंग बनने का रास्ता साफ

Fri, 30 Nov 2018 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को शहर को बड़ी राहत देने वाले दो प्रस्ताव पास हुए। पीपीपी मॉडल पर ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के लिए निर्माणकर्ताओं को चार छूट दी गई हैं। इससे ट्रांसपोर्ट नगर बनाने में आ रही बाधा दूर हो गई है। 

विज्ञापन

आरडीसी में मल्टीलेवल पार्किंग सरफेस पर बनाने की सहमति बन गई है। बोर्ड बैठक में 45 में से 37 प्रस्तावों पर मुहर लगी। दो प्रस्ताव निरस्त हुए। 

बोर्ड अध्यक्ष और मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के लिए निर्माणकर्ताओं को दी जाने वाली प्रस्तावित छूट भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में रियायत, विकास शुल्क में रियायत, व्यावसायिक गतिविधि की मंजूरी और सिंगल विंडो क्लीयरेंस को मंजूरी मिल गई। ट्रांसपोर्ट नगर बसाने में आ रही अड़चन दूर हो गई है। 

आरडीसी में अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव निरस्त करते हुए अब पार्किंग सरफेस पर बनाने को मंजूरी दे दी। इनके अलावा बैठक में पार्क व ग्रीन बेल्ट की जमीन को जीडीए या अन्य सरकारी एजेंसी को देने पर आवासीय क्षेत्र के बराबर अतिरिक्त तल क्षेत्र (एफएआर) हासिल करने, पेट्रोल पंप की जमीन पर सीएनजी फिलिंग स्टेशन बनाने, पीएम आवास योजना में नगर पंचायत की कृषि भूमि का लैंड यूज आवासीय क्षेत्र में बदलने पर मुहर लगी। बैठक में डीएम रितु माहेश्वरी, नगरायुक्त सीपी सिंह, सचिव संतोष कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें