फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः चोरी करने गया युवक नाले में गिरा, निकालकर भीड़ ने इतना पीटा हो गई मौत

Thu, 06 Aug 2020 01:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस ने दी मामले की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी के राम पार्क इलाके में बुधवार तड़के कार के पुर्जे चोरी करने पहुंचे तीन युवकों को लोगों ने घेर लिया। भागते समय एक आरोपी नाले में गिर गया, जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए। नाले में गिरे आरोपी की लोगों ने पिटाई कर दी।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सलीम (28) निवासी खुशहाल पार्क, ट्रॉनिका सिटी के रूप में हुई है। सलीम के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेस हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें