फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: लावारिस कुत्तों के झुंड ने नौ साल की बच्ची को किया जख्मी, हमले के बाद से लड़की दहशत में

Thu, 29 Jan 2026 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बुधवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसायटी में स्कूल बस पकड़ने जा रही नौ वर्षीय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में लावारिस कुत्तों का खतरा सुरक्षा के लिए बड़ा सवाल बनता जा रहा है। बुधवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसायटी में स्कूल बस पकड़ने जा रही नौ वर्षीय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। एक युवक ने साहस दिखाते हुए उसे बचाया। तब तक दो कुत्ते उसके पैर में काट चुके थे। 

विज्ञापन


घटना के बाद से बच्ची दहशत में है। एओए अध्यक्ष के अनुसार, 26 जनवरी को भी सोसायटी में एक अन्य बच्चे को कुत्तों ने काटा था। सोसायटी के टॉवर संख्या-3 के बी-ब्लॉक में रहने वाली कविता ने बताया कि उनके पति विजय प्रताप सिंह मुंबई में नौकरी करते हैं। 

वह सुबह चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी अमायरा को स्कूल बस तक छोड़ने जा रही थीं। उनकी गोद में डेढ़ साल का बच्चा था। इस कारण वह कुछ पीछे चल रही थीं, जबकि अमायरा आगे निकल गई थी। बताया कि सोसायटी में गेट संख्या-1 के पास कुछ लोगों ने कुत्तों के लिए शेल्टर बना दिया है। 
विज्ञापन


जैसे ही बच्ची गेट के पास पहुंची, शेल्टर से छह से सात कुत्ते निकल आए और उस पर हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे युवक ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची की जान बचाई। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जख्म गहरे होने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें