फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत होगा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन

Tue, 28 Jul 2015 06:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को खूबसूरत बनाने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने के कड़े इंतजाम किये गये हैं।
विज्ञापन


रेलवे और जीआरपी ने मिलकर रेलवे स्टेशन को दोनों तरफ महिला सुरक्षा और दुर्घटनाओं को खत्म करने का प्लान तैयार किया है।

डीटीएम देवेश कुमार चोपड़ा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के गाजियाबाद की तरफ एटीएम के बगल बने मकान और विजयनगर की तरफ सीओ ऑफिस के पीछे के मकान तोड़े जाएंगे।

इससे दोनों तरफ पर्याप्त मात्रा में जगह होगी। कार, रिक्शा और पैदल के लिए अलग-अलग एंट्री के साथ पैदल एंट्री का गेट बनाया जाएगा। गाजियाबाद स्टेशन रोड़ पर रेलवे का एक गेट बनाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


वहीं, प्लेटफार्म नंबर-3 पर गमले भी रखे जाएंगे। जीआरपी सीओ ओपी त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए डीटीएम के साथ बैठक की गई है।
विज्ञापन


इसमें स्टेशन के दोनों तरफ आटो स्टैंड बनाने पर बात हुई है। स्टैंड पर अतिरिक्त जीआरपी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा, जो रात देर रात आटो में बैठने वाली महिला और आटो चालक की एंट्री करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें