फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, फिर दर्जनों ने घेरा और पथराव कर छुड़ा ले गए हिस्ट्रीशीटर

Fri, 11 Sep 2020 10:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

- इसी साल खुली थी आरोपी की हिस्ट्रीशीट, गांव में होने की सूचना पर पहुंची थी ट्रॉनिका सिटी पुलिस 
- सरकारी गाड़ी में अपनी गाड़ी से टक्कर मारने के बाद पुलिस से भिड़े हिस्ट्रीशीटर के परिजन और समर्थक 
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र के गांव बदरपुर में हिस्ट्रीशीटर नसरुद्दीन उर्फ काले खां को पकड़कर ले जा रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों ने हमला बोल दिया। पहले पुलिसकर्मियों की गाड़ी में अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर उसे पलटने की कोशिश की फिर पुलिसकर्मियों को घेरकर उन पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


भीड़ ने पुलिसकर्मियों से मारपीट और पथराव कर हिस्ट्रीशीटर को कस्टडी से छुड़ाकर भगा दिया। घटना में छह पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर कई थानों की फोर्स और पीएसी गांव पहुंची और हिस्ट्रीशीटर हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 18 से अधिक लोगों को नामजद करते हुए 40 के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 बदरपुर गांव में रहने वाला नसरुद्दीन उर्फ काले खां पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट समेत अन्य धाराओं में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। बीते दिनों एसएसपी के आदेश पर जिन पेशेवर अपराधियों के हिस्ट्रीशीटर खोली गई थी जिनमें नसरुद्दीन उर्फ काले का नाम भी शामिल था।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर बनने के बाद पुलिस उसकी तलाश में थी। बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिली कि नसरुद्दीन अपने गांव में मौजूद है। सूचना मिलते ही पचायरा चौकी इंचार्ज 8-10 पुलिसकर्मियों के साथ बदरपुर जा पहुंचे। पुलिस ने नसरुद्दीन को दबोच लिया और गाड़ी में बैठाकर आने लगी। तभी उसके परिजनों व समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

पहले स्कॉर्पियो से टक्कर मारी, फिर कर दिया पथराव
हमलावर स्कॉर्पियो कार से आए थे। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर को ले जा रही पुलिस की गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस बीच वहां 40 से अधिक लोग इकट्ठा हो गए और हिस्ट्रीशीटर को पुलिस से छुड़ाने लगे। हमलावरों ने पुलिस पर पथराव करते हुए हिस्ट्रीशीटर को कस्टडी से छुड़ाकर भगा दिया।  हमले में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पचायरा चौकी पुलिस हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने बदरपुर गांव गई थी। वहां उसके परिजनों व समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर उसे कस्टडी से छुड़ाकर भगा दिया। डेढ़ दर्जन नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सर्च ऑपरेशन चला कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं।-नीरज कुमार जादौन, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें