फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः छह दिन से कलेक्ट्रेट दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावक, एक महिला की तबीयत बिगड़ी

Mon, 07 Sep 2020 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावकों में एक महिला की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फीस माफी को लेकर पिछले छह दिन से गाजियाबाद कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे पेरेंट्स एसोसिएशन से जुड़े अभिभावक सोमवार को भी डटे हैं। इसी बीच आज हड़ताल पर बैठी एक महिला का ब्लड प्रेशर अत्यधिक कम होने के चलते तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


वह बेहोश हो गई तो डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने महिला को देखा और दवा दी। अब उनकी हालत में सुधार है। इसके बावजूद अब भी दर्जनों अभिभावक फीस माफी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।

आज इन अभिभावकों का समर्थन करने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए हैं। भाकियू के कार्यकर्ता भी अभिभावकों के साथ हड़ताल में शामिल हो गए हैं। हालांकि अब भी इन अभिभावकों को प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें