फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की दूसरी जगह शादी हुई तय, सिरफिरे आशिक ने चाकू गोदकर कर उतारा मौत के घाट

Thu, 18 Jun 2020 02:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
विज्ञापन
साहिबाबाद में इसी जगह हुई युवती की हत्या - फोटो : प्रभात पांडेय
विज्ञापन

साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन में बुधवार रात सिरफिरे आशिक ने चाकू से गोदकर युवती की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने  युवती को दिल्ली के एक अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन में एक युवती अपने परिवार के साथ रहती थी। बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह अपनी माता और पिता के साथ दुकान से सिम लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए युवक ने एक डेरी के पास जबरन युवती को खींच कर ले गया और चाकुओं से गोदकर लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के दौरान बुजुर्ग मां शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से युवती को दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 22 जून को युवती की शादी होनी थी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शेर खान उर्फ शाहरुख निवासी सुंदर नगरी दिल्ली के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसएचओ टीला मोड़ रण सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। रिश्ता कहीं और तय होने पर उसने युवती की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें