फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट, महिला की हत्या कर फरार

Sun, 12 Jan 2020 01:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लूटपाट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी इलाके में लूटपाट और हत्या का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बेहटा हाजीपुर मेवात चौक के पास रहने वाले आसिफ के घर में घुसकर शनिवार रात बदमाशों ने लूटपाट की और पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गए। कबाड़ का काम करने वाले आसिफ घर में बड़े बेटे आतिफ, उजमा, समरीन और तैमूर के साथ रहते थे। 

विज्ञापन


शनिवार रात पहली मंजिल पर आसिफ, पत्नी समरीन और बच्चे उजमा और समरीन सो रहे थे। वहीं साला जुनैद और बड़े बेटे आतिफ दूसरी मंजिल के कमरे में सो रहे थे। देर रात चार अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर सबसे पहले आसिफ को बंदूक की नोक पर उपर के कमरे में भेजा। इसके बाद उन्होंने जुनैद, आसिफ और उसके बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। 

पत्नी समरीन के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और घर से लाखों की नकदी और जेवरात लूटकर ले गए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश कैद हो गए हैं। घटना के बाद सबसे ऊपर वाले कमरे में बंधक बने आसिफ ने किसी तरह खिड़की के पास आकर शोर मचाया। पड़ोसियों ने उन्हें बंधन मुक्त कराया और महिला को जीटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें