पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
लोनी कोतवाली के मुस्तफाबाद कॉलोनी में देर रात एक युवक को गोली लगी। युवक ने अपने सालों पर गोली मारने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक का आरोप है कि उसके साले अपनी बहन को अपने साथ ले गए हैं। तमाम लोगों से पूछताछ के बाद इस मामले में दंपति का आपस में विवाद सामने आ रहा है। पुलिस इसकी पूरी जांच करने में लग गयी है। पीड़ित के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।