फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने थी दुकान, छत उखाड़कर लाखों के मोबाइल और नकदी उड़ा ले गए चोर

Sat, 26 Sep 2020 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के इंद्रपुरी पुलिस चौकी के सामने शनिवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यह सूचना फैली कि एक मोबाइल की दुकान में कुछ चोर घुसकर लाखों के मोबाइल फोन चुरा ले गए। लोगों के लिए यह घटना इसलिए भी हैरान करने वाली है कि वारदात पुलिस चौकी के सामने ही घटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंद्रपुरी पुलिस चौकी के सामने चोरों ने छत उखाड़ कर एक मोबाइल की दुकान से करीब साढ़े चार लाख के मोबाइल, नकदी और सीसीटीवी की डीवीआर की हार्ड डिस्क चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें