फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में होटल में आग, अफसर की मौत

Sat, 02 May 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीसी स्थित होटल क्लार्क्स इन एप्पल ट्री में बृहस्पतिवार देर रात करीब सवा एक बजे भीषण आग लग गई।
विज्ञापन


इस दौरान होटल में रुके कोलकाता की कंपनी ग्रीन प्लाई इंडस्ट्रीज के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट सुशांत खरे (50) की दम घुटने से मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने होटल में रुके 24 लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला। आग लगने का कारण एसी कंप्रेशर में शार्ट सर्किट होना बताया गया है।

फायर सिक्योरिटी ऑफिसर (एफएसओ) अरुण कुमार ने बताया कि क्लार्क्स इन एप्पल ट्री थ्री स्टार होटल है। इसमें छठवें, सातवें और आठवें फ्लोर के रूम में कुल 25 लोग ठहरे थे।
विज्ञापन


आग होटल के छठवें फ्लोर के खाली पड़े रूम नंबर 607 में लगी, जिससे एसी, बेड, अलमारी और टीवी जल गए। घटना के चश्मदीद कोलकाता निवासी वैभव अग्रवाल ने बताया कि धुआं तीनों फ्लोर पर फैल गया।

इस बीच लाइट चली गई और दम घुटने लगा तो लोग अपने रूम से बाहर निकले तो चीख-पुकार मच गई। लोग खिड़कियों के शीशे तोड़कर होटल से कूदने की भी कोशिश करने लगे।

रात 1:30 बजे पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर लोगों को होटल से बाहर निकाला। इस दौरान छठवें फ्लोर के रूम नंबर 618 में रुके ग्रीन प्लाई इंडस्ट्रीज के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट सुशांत खरे की दम घुटने के कारण हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


उन्हें तत्काल यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे में सात लोग मामूली रूप से झुलस गए। वैभव अग्रवाल ने बताया कि कांच लगने से वह भी जख्मी हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें