फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : गोलियां बरसाकर होटल कारोबारी की हत्या, भतीजे की हालत गंभीर; परिजनों का पार्टनर्स पर आरोप

Mon, 02 Jun 2025 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने बताया कि राहुल भतीजे आशीष निवासी गांव सिकरोड रविवार की रात करीब 9:30 बजे एक दुकान में खरीदारी कर रहे थे। तभी तीन से चार हमलावर कार में सवार होकर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी में कार सवार तीन हमलावरों ने होटल कारोबारी राहुल डागर (32) पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। सीने में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहुल का भतीजा आशीष डागर (24) पैर में गोली लगने से घायल है। घटनास्थल पर मौजूद राहुल के बहनोई ने शोर मचाया तो आरोपी कार लेकर भाग गए। परिजनों ने कारोबारी के साझेदारों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राहुल भतीजे आशीष निवासी गांव सिकरोड रविवार की रात करीब 9:30 बजे एक दुकान में खरीदारी कर रहे थे। तभी तीन से चार हमलावर कार में सवार होकर वहां पहुंच गए। अचानक पिस्टल से राहुल डागर पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। करीब चार राउंड फायरिंग की गई। एक गोली राहुल के सीने पर बाईं ओर जा लगी और पेट से होती हुई शरीर में फंस गई। दूसरी गोली राहुल के भतीजे के पैर में जा धंसी। 

घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद राहुल के बहनोई अविनाश सिरोही ने शोर मचाया तो कार सवार पिस्टल लहराते हुए भाग गए। घायलों को तत्काल संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। आशीष को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल के बहनोई अविनाश सिरोही ने नंदग्राम थाने में दो भाइयों मनीष चौधरी, नागेंद्र चौधरी और रितेश बिंदल और एक अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हल्द्वानी के होटल में साझेदार हैं दोनों पक्ष : डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि राहुल डागर और आशीष डागर हल्द्वानी में मनीष चौधरी, उसके भाई नागेंद्र चौधरी निवासी रिचमंड सोसायटी साहिबाबाद और रितेश बिंदल निवासी गार्डेन सिटी के साथ मिलकर शिवा पैलेस के नाम से होटल चलाते हैं। होटल के बिल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। गोली लगने से राहुल की मौत हो गई है। पैर में गोली लगने से आशीष घायल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें