नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी द्वारा युवती से होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नगर के एक मोहल्ले में अपनी बहन के साथ रहती है। होश में आने के बाद पीड़िता ने बहन को आप बीती बताई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिहानी गेट इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर निवासी 23 वर्षीय युवती ग्रेटर नोएडा में जॉब करती थी। फिलहाल नौकरी छूट गई थी। एक मोहल्ले में वह अपनी बहन के साथ रहती है।
युवती के मुताबिक चार दिन पहले उसकी सहेली ने फोन किया और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अंकुर त्यागी का नंबर देकर नौकरी के लिए उससे मिलने को कहा। बृहस्पतिवार शाम चार बजे अंकुर ने उसे बुलाया।