फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर बुलाया होटल, किया युवती से दुष्कर्म

Sat, 27 Jul 2019 12:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी द्वारा युवती से होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नगर के एक मोहल्ले में अपनी बहन के साथ रहती है। होश में आने के बाद पीड़िता ने बहन को आप बीती बताई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिहानी गेट इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर निवासी 23 वर्षीय युवती ग्रेटर नोएडा में जॉब करती थी। फिलहाल नौकरी छूट गई थी। एक मोहल्ले में वह अपनी बहन के साथ रहती है।

विज्ञापन


युवती के मुताबिक चार दिन पहले उसकी सहेली ने फोन किया और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अंकुर त्यागी का नंबर देकर नौकरी के लिए उससे मिलने को कहा। बृहस्पतिवार शाम चार बजे अंकुर ने उसे बुलाया।

विज्ञापन

युवती का आरोप है कि अंकुर ने उसे दो-चार लोगों से मिलवाया और फिर शाम करीब छह बजे गांधीनगर स्थित होटल में ले गया। वहां नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अंकुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद युवती किसी तरह पुराना बस अड्डा पहुंची और अपनी बहन को फोन कर आपबीती बताई।

बहन ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पहले कोतवाली और फिर सिहानी गेट पुलिस पहुंची। सिहानी गेट इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें