युवती ने पैसे के लेनदेन पर खुद को लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के माधवपुरा में उधार के 5 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद के बाद युवती ने खुद को आग लगा ली। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक युवती के परिजनों ने पास ही में किराए पर रहने वाले व्यक्ति से एक साल पहले 5 हजार रुपये उधार लिए थे। इसी बात को लेकर पड़ोसी विवाद करने आया था। जिसके बाद युवती ने खुद को आग लगा ली।