देश की मशहूर एटलस साइकिल कंपनी के बाद साहिबाबाद साइट 4 स्थित ऑटो गियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कर्मचारियों की छटनी शुरू कर दी है। कंपनी के प्लांट हेड संदीप कुमार के मुताबिक लॉकडाउन में कंपनी को ऑर्डर ना मिलने और आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चलते कंपनी ने यह निर्णय लिया है। कंपनी की तरफ से 186 कर्मचारियों की छटनी की गई है। कंपनी के सभी कर्मचारी रोजाना गेट पर आकर हाजिरी लगाएंगे। सोमवार यानी 8 जून से कंपनी में ले ऑफ लागू होगा।