फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी सी बारिश में ही गाजियाबाद लबालब

Sat, 01 Mar 2014 01:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार तक रुक-रुक तक जारी रही। बारिश के बाद गाजियाबाद में हर तरफ पानी-पानी हो गया। सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


नवयुग मार्केट में जलभराव के कारण कई वाहन गड्ढे में गिर गए। उधर, शहर में कई जगह सीवर जाम की समस्या पैदा हो गई। दिनभर नगर निगम के शिकायत केंद्र पर फोन घनघनाते रहे।

कई जगह राहगीर सड़क के बीच गड्ढों में गिर पडे़। बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। महानगर में नेहरू नगर, अशोक नगर, राकेश मार्ग समेत कई कालोनियों में सीवर जाम हो गए। निगम के कंट्रोल रूम में सबसे ज्यादा शिकायतें सीवर और जलभराव से संबंधित दर्ज की गईं।
विज्ञापन


नवयुग मार्केट, मालीवाड़ा, पटेल नगर, विजय नगर, दौलतपुरा, गोशाला अंडरपास, कैलाश नगर समेत शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें