सावन में दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। 27 जुलाई की रात 12 बजे से सभी प्रकार के वाहन 28 जुलाई को भीड़ कम होने तक दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि चौधरी मोड़ की ओर से हापुड़ तिराहा मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन घंटाघर फ्लाईओवर के ऊपर से जाएंगे। घंटाघर फ्लाईओवर से नीचे जस्सीपुरा/हापुड़ तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। विजयनगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन गौशाला फाटक, चौकी बैरियर से आगे दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
दूधेश्वरनाथ मंदिर पर चौधरी मोड़ की ओर से जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को रामलीला मैदान में, विजयनगर की ओर से आने वाले श्रद्धालु मिलिट्री ग्राउंड (विजयनगर) में, हापुड़ चुंगी व पुराना बस अड्डा की ओर से जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नवयुग मार्केट के में पार्क करेंगे। फिर मंदिर तक पैदल जाएंगे।