फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : आज रात 12 बजे से 5 % महंगा हो जाएगा एक्सप्रेसवे का सफर, यहां देखिये जेब पर कितना पड़ेगा असर

Sun, 02 Jun 2024 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दो महीने से लंबित बढ़ी टोल दरों को लागू करने का फैसला लिया है। टोल दरों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसके बाद दिल्ली से मेरठ और दिल्ली से हापुड़ तक के सफर के लिए लगभग आठ रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं, जबकि गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच लुहारली टोल पर सात रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रात 12 बजे से दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का सफर महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दो महीने से लंबित बढ़ी टोल दरों को लागू करने का फैसला लिया है। टोल दरों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसके बाद दिल्ली से मेरठ और दिल्ली से हापुड़ तक के सफर के लिए लगभग आठ रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं, जबकि गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच लुहारली टोल पर सात रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


हर साल एक अप्रैल को टोल दरों में संशोधन होता है। इस बार भी एनएचएआई की तरफ से तय समय पर टोल दरों में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी गई थी लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण फैसला टाल दिया गया। अब एक जून को अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद एनएचएआई ने दो जून की रात 12 बजे से नई दरें लागू करने की तैयारी कर ली है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे और गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर टोल वसूलने की जिम्मेदारी निजी कंपनियों पर है। 

अनुबंध के मुताबिक हर साल टोल शुल्क में बढ़ोत्तरी का प्रावधान है लेकिन टोल दरें तय करने का अधिकार इन कंपनियों को नहीं है बल्कि एनएचएआई खुद दरें निर्धारित करता है। एनएचआईए के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि संशोधित दरों का चार्ट अभी मुख्यालय से नहीं मिला है लेकिन अनुबंध के अनुसार पांच फीसदी दरें बढ़ाई जानी हैं। 
विज्ञापन


जेब पर पड़ेगा इतना बोझ
दिल्ली (सराय काले खां) से मेरठ तक सफर के लिए हल्के निजी वाहनों को एक तरफ की यात्रा के लिए 160 रुपये टोल शुल्क देना पड़ता है जो बढ़कर 168 रुपये और हल्के व्यावसायिक वाहनों (एलसीवी) का 250 की जगह 262 रुपये टोल शुल्क देना पड़ सकता है। इसी तरह दिल्ली (सराय काले खां) से हापुड़ तक हल्के निजी वाहनों का टोल शुल्क 165 रुपये से बढ़कर 173 रुपये जबकि हल्के व्यावसायिक वाहन (एलसीवी) का 265 रुपये की जगह 278 रुपये टोल शुल्क देना पड़ सकता है। गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच लुहारली टोल पर निजी वाहनों के लिए 140 रुपये देने पड़ते हैं जो बढ़कर 147 रुपये हो सकते हैं। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि नई टोल दरों की सही जानकारी दो जून को ही मिल पाएगी। 
विज्ञापन


नई टोल दरें रविवार रात 12 बजे से लागू होंगी। टोल दरों का चार्ट अभी प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन पांच फीसदी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव पास हो चुका है। 
- धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें