फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : पारिवारिक झगड़े में इंश्योरेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 11 Jul 2020 08:35 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन रहने वाले इंश्योरेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने पत्नी से झगड़े के बाद शुक्रवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों का कहना है कि रात में दोनों का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन


शनिवार को सिहानी गेट पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

मूलरूप से नैनीताल उत्तराखंड के रहने वाले 29 वर्षीय विनोद बिष्ट राजनगर एक्सटेंशन की सेवी विला डे सोसाइटी में पत्नी वंदना के साथ रहते थे। विनोद नोएडा की प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में डिप्टी मैनेजर थे। बताया गया है कि विनोद ने करीब छह साल पहले वंदना पुत्री मनोज वाजपेयी से लव मैरिज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें