फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन रात में एलिवेटेड रोड से नहीं जा सकेंगे गाजियाबाद से दिल्ली

Sat, 24 Aug 2019 09:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
साहिबाबाद में नेशनल हाइवे-9 पर यूपी गेट के पास हिंडन नहर के ऊपर बन रहे पुल पर गार्डर रखने का काम 24 से 26 अगस्त तक चलेगा। इससे रात में 10 से सुबह पांच बजे तक राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली जाने वाले रास्ते को बंद रखा जाएगा। 
विज्ञापन


डायवर्जन के लिए एनएचएआई ने यातायात पुलिस को पत्र लिखा है। एनएचएआई ने यातायात पुलिस को पत्र लिखकर बताया है कि यूपी गेट के पास हिंडन कैनाल पर गार्डर रखने का काम किया जाएगा। 24 अगस्त दिन शनिवार से 26 अगस्त दिन सोमवार तक काम चलेगा। 

यह काम रात में 10 से सुबह पांच बजे तक किया जाएगा। इसके लिए यातायात को पूरी तरह से रोका जाएगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर परमहंस तिवारी ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर राजनगर एक्सटेंशन से दिल्ली जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। 
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड से वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। रात के समय में यह डायवर्जन किया गया है। इस दौरान रोड पर वाहनों का दबाव कम रहता है। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें