फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: महिला के साथ की हाथापाई, तबादले से दरोगा की शामत आई

Sat, 19 Oct 2019 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
महिला से हाथापाई करते गाजियाबाद पुलिस के दरोगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मेहंदी लगवाने गई एक महिला के साथ हाथापाई करने वाले दरोगा पर कार्रवाई की गई है। घटना तुराबनगर इलाके की है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों से लेकर लखनऊ तक संज्ञान लिया गया। दरोगा रणवीर सिंह नगर कोतवाली में तैनात थे। उनको दोपहर में लाइनहाजिर कर दिया गया, जबकि देर शाम डीजीपी मुख्यालय से दरोगा का तबादला कुशीनगर के लिए कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 16 अक्तूबर की रात करीब एक महिला अपने पति के साथ मेहंदी लगवाने गई थी। इसी दौरान पुलिस पैट्रोलिंग की गाड़ी वहां से गुजरी और दुकानदारों को देर रात तक दुकान खोलने पर खरी-खोटी सुनाई। आरोप है कि नगर कोतवाली में तैनात दरोगा रणवीर सिंह ने वहां मौजूद महिला के पति को भी टोका, जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई।

बताया गया कि महिला का पति नशे में था जिसके कारण उसने पुलिस द्वारा दुकानदारों को दिए गए निर्देशों का भी विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला भड़क गया और पुलिस महिला के पति को गाड़ी में डालकर ले जाने लगी। इस बात का महिला ने विरोध किया तो दरोगा रणवीर सिंह ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को एसपी सिटी ने घटना पर खेद जताते हुए मामले की जांच सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान को सौंपी थी। सीओ की रिपोर्ट के अाधार पर दरोगा रणवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें