फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की वाणिज्य कर अधिकारी से भोपाल में दुष्कर्म, डिप्टी कमिश्नर पर लगाया आरोप

Tue, 07 Aug 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद वाणिज्य कर विभाग में तैनात एक महिला अधिकारी ने अपने ही विभाग के झांसी में तैनात डिप्टी कमिश्नर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दुष्कर्म की यह वारदात भोपाल के ही एक होटल में हुई, महिला अधिकारी किसी काम से भोपाल गई थीं।

विज्ञापन


पीड़िता ने भोपाल के कमला नगर थाने में आरोपी डिप्टी कमिश्नर (वाणिज्य कर) पंकज सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोपाल के एएसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

महिला वाणिज्य कर विभाग में सीनियर अधिकारी हैं। भोपाल पुलिस के मुताबिक वह दो अगस्त को किसी काम से भोपाल पहुंची थीं और एक होटल में रुकी थीं। आरोप है कि झांसी में तैनात वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह ने उन्हें फोन किया और होटल का एड्रेस पूछा।
विज्ञापन


देर रात वह होटल में महिला अधिकारी के कमरे में पहुंच गए और दुष्कर्म किया। पांच अगस्त को महिला गाजियाबाद के लिए रवाना होने वाली थी।

विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट की

आरोपी ने उन्हें रोक लिया और फिर से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। रविवार देर रात महिला अधिकारी ने कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। एएसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी और महिला को कमला नगर थाने ले आई।

कमला नगर थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी वाणिज्य कर अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा-376, 323 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला अधिकारी का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें