फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः सड़क पार करने के दौरान कार ने मारी टक्कर, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Sat, 29 Aug 2020 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
इंदिरापुरम में इसी कार ने 55 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में देर रात गौड़ ग्रीन सिटी सोसायटी के सामने सड़क पार करने के दौरान एक स्विफ्ट कार ने 55 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गयी। कार में सवार दो लोग मौके से फरार हो गये। कार से बीयर की केन आदि बरामद हुई है।

विज्ञापन


इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैभव खंड स्थित तिकोना पार्क के सामने  शुक्रवार रात सड़क पार कर रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट को कार सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक और अन्य सवार कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में घायल चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत हो गई। पुलिस कार को कब्जे में लेकर आरोपी कार सवारों की तलाश कर रही है।

इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित गौड़ ग्रीन सिटी सोसायटी में विनय कुमार निर्मल परिवार के साथ रहते थे। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। साथ ही अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी थे। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे सोसायटी से बाहर निकल कर सामान खरीदने बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन


सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार के साथ काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने आनन-फानन में घायल विनय कुमार को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी कार सवार नशे में बताए जा रहे थे कार से बीयर की कैद व अन्य सामान बरामद हुआ। एसएचओ इंदिरापुरम  संजीव शर्मा ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें