फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के बाद गाजियाबाद में भी शादी-समारोह में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 मेहमान

Sat, 21 Nov 2020 07:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

अब शादी समारोह में सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। डीएम अजय शंकर पांडेय ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम ने लोगों से भी आह्वान किया है कि शादी समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित रखें। आयोजन के समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य तौर पर पालन करें। साथ ही संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट भी यह सुनिश्चित कराएं कि निर्धारित संख्या में ही लोग समारोह में शामिल हों। 

विज्ञापन


अभी तक शादी समारोह में 200 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी लेकिन मौसम में बदलाव के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे देखते हुए समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को आधा कर दिया गया है। डीएम ने सभी एसडीएम, मजिस्ट्रेट और थाना पुलिस को नियमित तौर पर भ्रमण कर आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समारोह में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें