अब शादी समारोह में सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। डीएम अजय शंकर पांडेय ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम ने लोगों से भी आह्वान किया है कि शादी समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित रखें। आयोजन के समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य तौर पर पालन करें। साथ ही संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट भी यह सुनिश्चित कराएं कि निर्धारित संख्या में ही लोग समारोह में शामिल हों।