फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन करने वाले परिवारों से मिले केजरीवाल, दिया समस्याएं हल कराने का भरोसा

Wed, 21 Oct 2020 06:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाल्मीकि बस्ती में धर्म परिवर्तन का सर्टिफिकेट दिखाते परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के करहेड़ा में धर्म परिवर्तन करने वाले ग्रामीणों को बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मिलने बुलाया जिसके बाद ग्रामीण, आप नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचे और केजरीवाल से मिले। 

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने डर की वजह से बौद्ध धर्म अपनाने पर लोगों से दुख जताया। उन्होंने लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने का भी भरोसा दिया है। करहेड़ा के लोगों ने केजरीवाल को साहिबाबाद आने का निमंत्रण दिया है।

क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद के करहेड़ा गांव में 236 वाल्मीकि समाज के लोगों ने बौद्ध धर्म को अपना लिया है। इस घटना के बाद शुरुआत में तो पुलिस प्रशासन इससे इनकार कर रहा था, लेकिन अब आला अधिकारी मौके पर पहुंंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि गांव में रहने वाले कुछ लोग उनके साथ जातीय उत्पीड़न करते हैं, इसके चलते उन लोगों ने 14 अक्तूबर को बौद्ध धर्म अपना लिया। इसके साथ ही बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों में हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भी नाराजगी है।

यही नहीं उन्होंने बेरोजगारी और आर्थिक तंगी को भी अपने धर्म परिवर्तन का कारण बताया है। शुरुआत में पुलिस का कहना था कि, मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच की जा रही है अब तक मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें