फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एयरपोर्ट से निकलना मुश्किल, आरटीआर फ्लाईओवर बंद होने से सड़कें जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-मरम्मत का काम पूरा, सोमवार से आरटीआर फ्लाईओवर खुलने की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्रियों को महिपालपुर और धौला कुआं की तरफ भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। पुराने राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर के बंद होने से एयरपोर्ट के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है।



पालम, धौला कुआं, महिपालपुर, एनएच 48 और दिल्ली कैंट की ओर जाने वाले रास्तों पर शनिवार को भी लोगों को परेशानी हुई। विमान से उतरने के बाद भी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। एयरपोर्ट से हौजखास जा रहे दीपक को जाम में फंसना पड़ा। वहीं, अशोक को अपने दफ्तर जाने में पांच घंटे लगे, जबकि उनके घर से ऑफिस का रास्ता महज 12 किलोमीटर का है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर की पांच परत में आई दरारों को भरने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार से राहत की उम्मीद

मरम्मत वाली जगह के सूखने और मजबूत होने के बाद फ्लाईओवर सोमवार से खुल सकता है। सुरक्षा जांच के आधार पर इसे खोलने का फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि सोमवार से इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। फ्लाईओवर खुलने से एयरपोर्ट के आसपास के रास्तों पर वाहनों का दबाव कम होगा। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें