दिल्ली सरकार के अस्पतालों की कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने मंत्री से की मुलाकात
नई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को दिल्ली के समाज कल्याण, एससी/एसटी कल्याण, सहकारिता एवं चुनाव मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों के कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। अस्पतालों के कर्मचारी संघों ने मंत्री से अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान इंद्राज सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा और अनदेखी का अंत कर कर्मचारियों को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिल्ली सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कार्यस्थल की परिस्थितियों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों की उचित मांगों और न्यायोचित अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। अस्पताल कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने मंत्री से संवाद को सकारात्मक बताया और सरकार की पहल का स्वागत किया। ब्यूरो