फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार से वैष्णो देवी जाइये स्पेशल ट्रेन में

Thu, 22 Dec 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
hamsafar train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दरअसल, कोहरे के कारण कई ट्रेनें निरस्त हैं। रेलवे का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग वैष्णो देवी और गोवा जाते हैं। चूंकि ट्रेनें निरस्त हैं, तो डिब्बों की कोई कमी नहीं है, इसलिए रेलवे ने निर्णय लिया है कि मांग के अनुसार ट्रेनें चलाई जाएं। फिलहाल दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। एक ट्रेन आनंद विहार-वैष्णो देवी कटरा और दूसरी लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई-लखनऊ के बीच चलेगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार-वैष्णो देवी कटरा सप्ताह में दो दिन चलेगी। 23 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 10:20 पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04402 वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार 24 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को कटरा से रात  11:50 पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 02107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-लखनऊ के बीच वातानुकूलित सुपर फास्ट एक्सप्रेस चलेगी। 24 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2:20 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:45 पर लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02108 प्रत्येक रविवार को लखनऊ से 25 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच चलेगी। लखनऊ से यह ट्रेन शाम को 4:20 पर चलेगी और अगले दिन 5:30 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, हबीबगंज, बीना, झांसी, उरई और कानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें