फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेंटा लाइन पर गैर जरूरी अनाउंसमेंट से मिलेगा छुटकारा

Mon, 18 Feb 2019 05:00 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मेट्रो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट-बॉटनिकल गार्डन) में आज से यात्रियों को गैरजरूरी अनाउंसमेंट से छुटकारा मिल जाएगा। डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मजेंटा लाइन पर ट्रेन के अंदर जरूरी और चुनिंदा अनाउंसमेंट ही करने का फैसला लिया है। वहीं डीएमआरसी ने कई अनाउंसमेंट को ऑडियो के बजाय विडियो या डिजिटल फॉर्मेट में बदलने का भी निर्णय किया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि वीडियो फॉर्मेट में दिखने वाले अनाउंसमेंट में  आवाज नहीं सुनाई देगी। डीएमआरसी के मुताबिक यह बदलाव यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया जा रहा है। इस लाइन की ट्रेनों में एलईडी स्क्रीन लगी हुई है। जिसे देखते हुए जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन तक तीन महीने के लिए इसका ट्रायल किया जाएगा। अगर इस संबंध में यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो इसे पिंक लाइन की ट्रेनों में लागू किया जा सकता है। 

जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन तक सिर्फ 7 तरह की अनाउंसमेंट
डीएमआरसी का कहना है कि अब तक मजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन के बीच आवश्यक अनाउंसमेंट के अलावा 34 अन्य तरह के अनाउंसमेंट किए जाते हैं।
विज्ञापन


मजेंटा लाइन के यात्रियों को जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन तक सफर करने के दौरान 34 में से सिर्फ 7 प्रकार की अनाउंसमेंट की जाएंगी। इनका फॉर्मेट ऑडियो और विडियो दोनों तरह का होगा। इनमें फ्लोर पर न बैठने, संदिग्ध वस्तु से सावधान रहने, ट्रेनों के अंदर खाने-पीने की मनाही और ट्रेन और स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने जैसी अनाउंसमेंट की जाएंगी। 

वीडियो फॉर्मेट में होंगी 25 अनाउंसमेंट
अनाउंसमेंट में किए गए बदलाव के अलावा 25 अनाउंसमेंट ट्रेनों में केवल वीडियो फॉर्मेट में किए जाएंगे। इनमें यात्रियों को स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करें, दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, टोकन जमा कराना ना भूलें जैसी अनाउंसमेंट एलईडी स्क्रीन पर वीडियो के जरिये दिखाई जाएंगी।

ये अनाउंसमेंट सिर्फ प्लेटफार्म पर
डीएमआरसी ने लेडीज कोच और उसके डायरेक्शन संबंधी जानकारी देने वाली अनाउंसमेंट को सिर्फ मेट्रो स्टेशनों पर ऑडियो फॉर्मेट में देने का फैसला लिया है। इनके अलावा अन्य कुछ और अनाउंसमेंट स्टेशन प्लेटफार्म पर ही सुनाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें