फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: किरोड़ीमल कॉलेज में किया जाएगा जियोटाइम 2025 का आयोजन, भूगोल के क्षेत्र में विषयों पर चर्चा

Tue, 11 Feb 2025 07:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में जियोटाइम 2025 कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां भूगोल के क्षेत्र में विषयों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरोड़ीमल महाविद्यालय का भूगोल विभाग, भूगोल संघ के तत्कालीन अध्यक्ष हरमन प्रीत सिंह के तत्वावधान में वार्षिक कार्यक्रम जियोटाइम का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में भूगोल के क्षेत्र में विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। इस वर्ष की थीम हरित संक्रमण और जलीय समता विकसित भारत 2047  है। जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय जल मिशन, गैस प्राधिकरण इंडिया, राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान और हिमालयन सेंटर फॉर वूमेन एम्पावरमेंट, क्लाइमेट चेंज एंड जियोस्पेशियल एनालिटिक्स के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की भूमिका में है।
विज्ञापन


स्टाफ सलाहकार प्रो. सीमा मेहरा परिहार ने कहा कि जियोटाइम सिर्फ एक उत्सव ही नहीं अपितु यह ज्ञान और सहयोग गतिशील संगम है। 40 साल बाद उस पल को फिर से जी रहे हैं। भूगोल संघ के वर्तमान अध्यक्ष योम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितिका राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पार्थ अग्रवाल, महासचिव अंजनी शर्मा, संयुक्त सचिव अंतरा शुक्ला, और कोषाध्यक्ष नीलकमल हेम्ब्रोम के साथ परिषद के सदस्यों का नेतृत्व करते हैं। जियोटाइम ने अपनी वार्षिक पत्रिका, जियोलाइन का नवीनतम संस्करण भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें