फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडग़ांव के लिंगानुपात में हो रहा है सुधार

Fri, 21 Oct 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह से पीसी-पीएनडीटी को लेकर बैठक की। इस दौरान लिंग जांच करने वाले लोगों पर शिंकजा कसने के लिए जिला में उठाए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुए लगातार कार्रवाई को लेकर हौसला अफजाई भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सितंबर माह का लिंगानुपात 1000 लड़कों के मुकाबले 895 लड़कियों का दर्ज किया गया। जिसमें सुधार लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान और कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम उठाए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन की टीम कन्या भ्रूण की लिंग जांच करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें पकडने के लिए रूपरेखा तैयार कर रही है जिसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे।
विज्ञापन


वीडियो कान्फेंसिंग के बाद अतिरिक्त उपायुक्त ने पीसी पीएनडीटी एक्ट की पालना के लिए गठित जिला स्तरीय टीम के सदस्यों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डीसीपी हैडक्वार्टर अनिल बख्शी से कहा कि वे पीसी पीएनडीटी एक्ट संबंधी मामलों में रेड डालने के लिए एक स्थाई टीम का गठन करें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला न्यायवादी(डीए) को सुझाव देते हुए कहा कि वे जिला एवं सत्र न्यायधीश से पीसी पीएनडीटी संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए अलग से डेजिगनेटिड कोर्ट के लिए निवेदन करें ताकि ऐसे मामलों का जल्द से जल्द निपटारा हो सके। बैठक में सिविल सर्जन डा. पुष्पा बिश्रोई, उप-सिविल सर्जन डा. सरयू शर्मा, डीसीपी हैडक्वार्टर अनिल बख्शी सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें