फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए ने जनता से मांगे मेट्रो स्टेशनों के नाम

Tue, 02 Sep 2014 12:22 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक प्रस्तावित मेट्रो के स्टेशनों के लिए व्यावहारिक नाम पाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जीडीए ने एक नंबर जारी कर शहरवासियों से व्हाट्स एप और एसएमएस के जरिए आठों मेट्रो स्टेशनों के नाम पर सुझाने की अपील की है।

सोमवार को जीडीए को करीब एक दर्जन नामों के सुझाव मिल भी चुके हैं। मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाने की खबर अमर उजाला ने 31 अगस्त को प्रकाशित की थी।

दरअसल, दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा रूट की डीपीआर 2004-05 में तैयार की गई थी। डीपीआर में प्रस्तावित कई स्टेशनों के नाम समय के साथ अप्रासंगिक हो गए हैं या लोगों के बीच प्रचलित नहीं हैं।

इसलिए जीडीए अधिकारियों ने लोगों के बीच लोकप्रिय स्थानों के नाम पर मेट्रो स्टेशनों के नाम रखने की फैसला लिया था। जीडीए वीसी संतोष यादव ने कमेटी बनाकर नाम सुझाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों के नाम तय करने के लिए शहरवासियों से सुझाव मांगे गए हैं। शहरवासी 9818988807 नंबर पर व्हाट्स एप या एसएमएस के जरिए मेट्रो स्टेशनों के नाम सुझा सकते हैं।
विज्ञापन


स्टेशनों के वर्तमान और सुझाए गए नाम
शहीद नगर अप्सरा बार्डर, ज्ञानी बार्डर
राजबाग अराधना सिनेमा, देवीदयाल अपार्टमेंट
राजेंद्रनगर कोई नहीं
श्याम पार्क कोई नहीं
मोहननगर कोई नहीं
अर्थला हज हाउस
हिंडन रिवर राजनगर एक्सटेंशन तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन
नया बस अड्डा क्रांति पथ, क्रांति चौक, गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन, गाजियाबाद प्रवेश द्वार, शहीद स्मृति स्टेशन

आज अधिकारी करेंगे दौरा
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि नाम बदलने के लिए गठित कमेटी के सदस्य मंगलवार को प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों की लोकेशन का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य आठों स्टेशनों के पास प्रसिद्ध और लोकप्रिय स्थान का चयन है। ताकि मेट्रो स्टेशनों का नाम सुझाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें