रेड लाइट एरिया में तहखाने तोड़ने को लेकर दिल्ली महिला आयोग, पुलिस व एमसीडी अधिकारियों की टीम जीबी रोड पहुंची। आयोग ने टीम को तहखाने दिखाए, जहां देशभर से नाबालिग लड़कियों को बेचने के लिए दिल्ली लाकर छुपाया जाता है। आयोग की मांग पर एमसीडी ने इन तहखानों को तोड़ने के लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है।
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि जीबी रोड के तहखानों को तोड़ने के मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस, एमसीडी, जल बोर्ड, फायर डिपार्टमेंट, एसडीएम और एनजीओ के साथ मिलकर कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान जांच अधिकारियों की टीम जीबी रोड पहुंची। एमसीडी ने बाहर सर्वे कर लिया था, हालांकि जांच टीम के सामने तहखानों का सर्वे शुरू किया। आयोग का कहना है कि यहां रहने वाली लड़कियों के रिहैबिलिटेशन करवाकर उन्हें नई जिंदगी दी जानी चाहिए।