फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल सिटी रीजन बनेंगे गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद, लखनऊ में होगी बैठक

Thu, 21 Jun 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ghaziabad
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश के अमरावती शहर की तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और गाजियाबाद को मिलाकर ग्लोबल सिटी रीजन बनाने की तैयारी है। इसका मकसद दोनों शहरों में निवासियों को इस रीजन में एक जैसी स्मार्ट सुविधाएं देने की हैं। मुख्य सचिव की बैठक संबंधी पत्र बुधवार को तीनों प्राधिकरणों को मिला, जिसमें मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के सीईओ और गाजियाबाद के नगर आयुक्त को बुलाया गया है। इस बैठक में एक जैसी नगरीय सुविधाएं देने पर चर्चा होगी। दरअसल, एनसीआर में उत्तर प्रदेश के दो शहर दिल्ली के सबसे करीब हैं। इन दोनों शहरों को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित करना जरूरी है, ताकि दिल्ली आने वाले लोग इन दोनों शहरों को देखकर आकर्षित हो सकें और उत्तर प्रदेश में निवेश कर सकें।

इन दोनों शहरों में एक जैसी सुविधाएं विकसित करने को अलग से संस्था बनाने पर भी चर्चा हो रही है। एक जैसी नीति भी बनेगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बैठक की पुष्टि करते हुए बताया कि इन दोनों शहरों को घर से निकलने के बाद हर वह चीज नागरिक को मिल सके, जिसकी उसे जरूरत है। घर से निकलने के बाद गंतव्य तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था हो। उसके खाने-पीने व मनोरंजन के साधन हों। ऐसी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी, जो कि शहर को स्मार्ट बनाती हों। आंध्रप्रदेश के अमरावती शहर को इसी तरह विकसित किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें