फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गौतम गंभीर ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा वाली याचिका वापस ली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली। उन्होंने अपनी छवि, वीडियो, आवाज और अन्य व्यक्तिगत विशेषताओं के बिना अनुमति इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी।
न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने गौतम गंभीर के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। याचिका वापस लेने का कारण बताते हुए उनके वकील जय अनंत देहाद्राई ने कहा कि याचिका में कुछ कमियां थीं, जिन्हें दुरुस्त कर नई याचिका दायर की जाएगी। अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया कि याची ने हटाए जाने वाले यूआरएल की सूची उपलब्ध नहीं कराई थी। अदालत ने कहा कि याचिका में कुछ तकनीकी खामियां हैं और याची ने इन्हें सुधारकर नई याचिका दाखिल करने का अनुरोध किया है। पीठ ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी और मामले को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीर ने मूल याचिका में डिजिटल इम्पर्सनेशन, एआई-जनरेटेड डीपफेक, फेस-स्वैपिंग और उनकी पहचान के अनधिकृत व्यावसायिक शोषण के खिलाफ सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें