टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर भले टीम से बाहर चल रहे हों लेकिन उनके आक्रमक तेज अब भी काम नहीं हुए हैं। हालांकि उनकी आक्रमकता भले
ही मैदान पर न नजर आती हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वायु प्रदूषण और डेंगू को लेकर जमाकर लताड़ा है।
गंभीर ने सिर्फ केजरीवाल ही नहीं बल्कि उनकी आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपके झूठे वादों की वजह से दिल्ली की पीढ़ियां धुएं में जी सांस ले रही है।
गंभीर ने केजरीवाल और AAP को टैग कर आगे लिखा, 'हमारी पीढ़ियां आपके झूठे वादों के कारण धुएं में जी रही हैं। आपके पास डेंगू और प्रदूषण को रोकने के लिए एक साल का
वक्त था, दुख की बात है कि आपने दोनों में से किसी को नियंत्रित नहीं किया। जाग जाइए।'
उन्होंने फिल्म कर्ज के मशहूर गाने दर्दे दिल का इस्तेमाल करते हुए केजारीवाल पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'दर्दे दिल, दर्दे जिगर दिल्ली में जगाया AAP ने, पहले तो यहां ऑक्सीजन था, ऑक्सीजन भगाया AAP ने'