फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर इंटरनेशनल नंबर से आया था कॉल

Sat, 21 Dec 2019 03:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उन्हें अंतराष्ट्रीय नंबर से फोन पर मिली है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गंभीर को दो दिन पहले ही फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने आज दर्ज कराई है।

गौतम गंभीर ने एक पत्र में डीसीपी शाहदरा को लिखा है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी इंटनेशनल कॉल के माध्यम से मिली है। इसी कारण उन्होंने पुलिस से निवेदन किया है कि इसके लिए एफआईआर दर्ज की जाए और उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन



केजरीवाल को भी मिल चुकी है धमकी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी ऐसी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके आरोपी को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें